कुरुक्षेत्र से राष्ट्रपति मुर्मू का हरियाणा की धरती को लेकर आया बड़ा बयान
बोली-हरियाणा की धरती से दुनिया में फैला ‘गीता का अमर संदेश’
Haryana 60 Years Celebration: कुरुक्षेत्र, (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने समारोह का लोगो भी लॉन्च किया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय संस्कृति के विकास में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गीता का अमर संदेश इसी धरती से पूरी दुनिया में फैला। राष्ट्रपति ने राव तुलाराम, सर छोटूराम, पंडित नेकीराम शर्मा और दादा लखमीचंद के योगदान को याद किया।
राष्ट्रपति ने भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी और हरियाणा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष शन्नो देवी का भी उल्लेख किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु भाकर, स्वीटी बूरा, जैस्मिन लम्बोरिया, मनीषा भानवाला और पैरा खिलाड़ी शर्मिला ढांडा की उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को हरियाणा की संस्कृति को दशार्ता स्मृति चिह्न भेंट किया।
Comments