Commonwealth Championships: गाँव पंजावा की सिमरन कंबोज ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

लम्बी हलके का नाम किया रोशन 

Published On

लंबी, सच कहूँ/मेवा सिंह। Commonwealth Kabaddi Championship: जिला श्री मुक्तसर साहिब और विधानसभा हलका लम्बी के गाँव पंजावा की बेटी सिमरन कंबोज पुत्री सुखपाल कंबोज ने कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन किया है। सिमरन का भारतीय महिला कबड्डी टीम में पंजाब की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में चयन हुआ था। देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिमरन ने गुजरात के अहमदाबाद में चल रही कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से खेलते हुए युगांडा की टीम को 35-15 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से देश और पंजाब का गौरव बढ़ा है।

इसके अलावा, सिमरन कंबोज ने अप्रैल महीने में चीन में आयोजित एशियन बीच गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। सिमरन की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और विभिन्न राजनीतिक नेताओं की ओर से उन्हें और उनके परिवार को बधाइयाँ दी जा रही हैं। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई मेजर भूपेन्द्र सिंह भूप ने भी सिमरन कंबोज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमरन ने पंजाब, विशेषकर विधानसभा हलका लंबी का नाम रोशन किया है। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts