AAP Punjab News: पंजाब में AAP की मुश्किलें बढ़ीं? पटियाला के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

विधायक हरमीत और चेतन का ‘आप’ से इस्तीफा

Published On

AAP Resignations: चंडीगढ़, (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब के पटियाला जिले की दो विधानसभा सीटों से आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, पार्टी ने कहा कि इन दोनों विधायकों को कार्रवाई के तहत निकाला गया है। सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक चुने गए थे।

बताया जा रहा है कि  उनकी अपनी ही सरकार ने विधायक पठानमाजरा के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर अपना लिए थे और अब इस्तीफा दे दिया है। वहीं समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने भी अपनी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में आई आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। चेतन सिंह जोड़ामाजरा साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर समाना से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद वे भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts