Abohar News: अबोहर के गैरी थिंद ब्रिटिश कोलंबिया में कनाडाई प्रांतीय चुनाव में जीते

थिंद की जीत के बाद परिचितों और शुभचिंतकों के बधाई संदेशों का लगा तांता

Published On

Gary Thind Canada Election: अबोहर, (सच कहूँ/मेवा सिंह)। भारतीय मूल के राजनेता गैरी थिंद ने ब्रिटिश कोलंबिया में कनाडा के प्रांतीय चुनाव में सरी-गिल्डफोर्ड सीट पर जीत हासिल की है। मूल रूप से अबोहर के रहने वाले गैरी थिंद ने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और 50.7 प्रतिशत वोट हासिल कर मौजूदा एनडीपी विधायक गैरी बेग को हराया।

मिली जानकारी के अनुसार, गैरी थिंद वर्ष 1999 में कनाडा चले गए थे। वह अबोहर निवासी और पूर्व कांग्रेसी पार्षद अमरीक सिंह थिंद के बेटे हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई अबोहर में की, जिसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। गैरी थिंद पेशे से रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वह पिछले 14 वर्षों से प्रबंधन और बिक्री एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। चुनाव से केवल एक सप्ताह पहले हुए स्थानीय निकाय चुनावों में वह सरी स्कूल बोर्ड के ट्रस्टी के तौर पर भी चुने गए थे।

गैरी थिंद की जीत की खबर मिलने के बाद अबोहर में उनके परिचितों और शुभचिंतकों की ओर से बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। अबोहर से कनाडा तक उनके पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को देखते हुए उनकी इस सफलता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार ब्रिटिश कोलंबिया में कंजर्वेटिव पार्टी ने बहुमत हासिल किया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts