London News: लंदन में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की मानवता की भावनात्मक मिसाल

केयर होम में बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी देखभाल की

Published On

England Welfare Work: लंदन, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए देश-विदेश की साध-संगत 176 मानवता भलाई कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में इंग्लैंड के ब्लॉक लंदन की साध-संगत ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में ईस्ट लंदन स्थित आरसीएच केयर होम, रोमफोर्ड में सेवा कार्य किया। इस दौरान 17 सेवादारों और 9 बच्चों ने केयर होम में रहने वाले 114 बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी देखभाल की। सेवादारों ने बुजुर्गों को फल, निजी उपयोग का सामान और कपड़े भी वितरित किए।

इस नेक कार्य की केयर होम के स्टाफ और मैनेजर माइकल गोलबॉर्न ने सराहना की। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए। इस अवसर पर सेवादारों ने कहा कि विदेशों में भी साध-संगत मानवता भलाई के कार्य लगातार कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

London-Food-Supoly

About The Author

Related Posts