UAE Blood Donation Camp: यूएई की साध संगत बनी समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण
12 यूनिट रक्त, 5 प्लेटलेट्स और प्लाज्मा दान
Published On
यूएई, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए यूएई की साध-संगत लगातार सेवा कार्यों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 18 अक्टूबर को अल ऐन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सेवादारों ने उत्साह से भाग लिया। शिविर के दौरान कमेटी के वॉलंटियर्स ने 12 यूनिट रक्त, 5 प्लेटलेट्स और एक प्लाज्मा दान किया। इस नेक कार्य से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संदेश दिया गया। ब्लॅड सेंटर के स्टाफ ने सेवादारों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। साध-संगत ने रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा करने का प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।