एसडीएम ने किया तोशाम अनाज मंडी का औचक निरीक्षण
एसडीएम ने किया तोशाम अनाज मंडी का औचक निरीक्षण
तोशाम, सच कहूँ/विरेंद्र सिंह। Tosham News: एसडीएम संदीप कुमार ने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर बाजरे की खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाजरे का एमएसपी 2900 रुपए प्रति किवंटल निर्धारत किया गया है। एसडीएम ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी व अन्य मुलभुत सुविधाए सुनिश्चित करें, किसानों और आढ़तियों को कोई परेशानी न आने दें। मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने आदेश दिए कि किसानों को टोकन कटवाने में कोई दिक्कत नही आनी चाहिए।
उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की भावांतर भरपाई योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जानकारी के साथ मंडी में टोकन संबंदी जरूरी फार्मल्टी अवश्य पूरी करें। मार्केट कमेटी की सचिव सुदेश श्योरान ने बताया कि बाजरे की खरीद आढ़तियों 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जबकि सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत बाकी के 600 रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में मुहैया कराएगी। इस प्रकार किसानों को बाजरे का कुल भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सचिन पटौदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।