Haryana Roadways Conductor Case: सरसा बस स्टैंड पर परिचालक से मारपीट व धमकी देने के मामले में आया बड़ा अपडेट

सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

Published On

Sirsa Police: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ रोडवेज कर्मियों के उग्र जाम, धरने और प्रदर्शन के बाद सदर थाना पुलिस आखिरकार हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोडवेज के परिचालक के साथ मारपीट करने और प्रधान को धमकी देने के मामले में गांव कंवरपुरा निवासी मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रोडवेज परिचालक नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे जब वह बस लेकर कोटली की तरफ जा रहे थे, तब दिल्ली पुलिया के पास कंवरपुरा निवासी मुकेश अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और झगड़ा कर उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान रोडवेज प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला भी सामने आया था, जिसके विरोध में वीरवार सुबह कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम किया था। मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

About The Author

Related Posts