Hockey India Championship: 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा के इस छोरे ने किया शानदान प्रदर्शन

टीम के शानदान प्रदर्शन से मणिपुर को 2-0 से हराकर जीता हरियाणा

Published On

Hockey India Championship: खारियां (सच कहूँ/ सुनील कुमार)। झांसी (उत्तर प्रदेश) के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप में हॉकी हरियाणा ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए हॉकी मणिपुर को 2-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ हरियाणा की टीम ने अपने पूल में शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।

मुकाबले में हरियाणा के सरसा जिला के गांव संत नगर के नवराज सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम का मनोबल बढ़ाया। हॉकी खिलाड़ी नवराज सिंह के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन से गांव और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है। हरियाणा की जीत को खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, आपसी तालमेल और अनुशासित खेल का परिणाम माना जा रहा है। 

कोच संदीप सांगवान ने बताया कि हरियाणा का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ की टीम से होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी मुकाबले में भी पूरे आत्मविश्वास, एकता और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। टीम कप्तान मनदीप मोर, हॉकी हरियाणा के उपाध्यक्ष सुनील मलिक और कोच हरविंदरसिंह ने नवराज सिंह सहित सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

हरियाणा की इस उपलब्धि पर संत नगर में खुशी की लहर है। सरपंच प्रीत इंद्र कौर, प्रतिनिधि दल सिंह, हॉकी कोच हरविंदर सिंह, ओलंपियन हरविंदर सिंह सोनी, कोच बलजीत सिंह, मुख्तार सिंह, कश्मीर सिंह, चांदनी सेन, गुरबचन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों और खेल पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और सपोर्टिंग स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा की टीम आगामी मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

About The Author

Related Posts