सेवा संकल्प अभियान के तहत छिनौली में बुजुर्गों का किया सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत छिनौली में बुजुर्गों का किया सम्मान

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: मंडल खरखौदा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मटिनडु व छिनौली में  बुजुर्गों का सम्मान  किया गया। अभियान के तहत गांव के सबसे बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को शॉल, अंगवस्त्र एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।यह सेवा संकल्प अभियान खरखौदा मंडल के सभी 20 गांवों में चलाया जाएगा। अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक मंडल के सभी गांवों के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति आदर, सेवा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को उनके अनुभवों और जीवन मूल्यों से प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में बतौर  मुख्य अतिथि प्रधान  आजाद सिंह भौरिया पहुंचे। । उन्होंने कहा कि बुजुर्गों से हमें अच्छे संस्कार और जीवन के महत्व का पता चलता है। हमें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में भी अपनाना चाहिए। बुजुर्गों के अनुभव और जीवन मूल्य समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। उनका सम्मान करना हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  नरेश पराशर, डॉ. यशवीर सिंह दहिया मंडल सचिव, स्नेह दहिया महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, डूंगर सिंह, प्रेम सिंह, सतवीर सिंह, कर्मवीर पांचाल, रविंद्र कुमार,  बलवान सिंह, विरेंद्र कुमार, वेदपाल दहिया व  पवन कुमार उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts