बरसी पर आडंबर नहीं, सेवा को बनाया यादगार: पांच जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

स्वर्गीय राजेश गर्ग की बरसी पर पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा

Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: सचखंडवासी स्वर्गीय राजेश गर्ग की चौथी बरसी के अवसर पर डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र, ब्लॉक पिहोवा में नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिवार की ओर से पांच अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित कर मानवता भलाई का संदेश दिया गया। स्वर्गीय राजेश गर्ग की पत्नी निर्मला गर्ग ने बताया कि उनके पति की चौथी बरसी के अवसर पर परिवार ने बिना किसी आडंबर के नामचर्चा आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा एवं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास किया गया।

मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया शरीर

निर्मला गर्ग ने बताया कि स्वर्गीय राजेश गर्ग ने जीवन में मानवता भलाई के कार्यों को महत्व दिया। इसी भावना के तहत मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए उन्होंने अपना शरीर भी दान किया था। उन्होंने बताया कि यह निर्णय भी पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां की पावन प्रेरणा से लिया गया था। शरीर दान के माध्यम से उन्होंने मृत्यु के बाद भी चिकित्सा क्षेत्र और समाज के लिए अपना योगदान देने का संकल्प पूरा किया। बरसी के अवसर पर परिवार की ओर से पांच अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन उपलब्ध करवाया गया, ताकि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में कुछ सहायता मिल सके।

परिवार ने स्वर्गीय राजेश गर्ग की स्मृति को किसी आडंबर के बजाय सेवा और मानवता भलाई के कार्यों के माध्यम से संजोने का प्रयास किया।नामचर्चा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय राजेश गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार की ओर से किए गए सेवा कार्य और मरणोपरांत शरीर दान के निर्णय को मानवता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रयास बताया गया। इस मौके पर परिवार की ओर से पत्नी निर्मला गर्ग, बेटी कल्पना गोयल, पुत्रवधू निकिता गर्ग, पौत्र गोनिक गर्ग,सच्चीनम्र सेवादार अनीता,  प्रेमीसेविका मंजू अरोड़ा,पूजा गर्ग, ज्ञानो, मालो, गुरप्रीत, निर्मला, नीलम सहित समस्त साध-संगत मौजूद रही।

About The Author

Related Posts