MSG Bhandara: पावन एमएसजी महोत्सव भंडारा कल
भंडारा 24 नवंबर मंगलवार को शाह सतनाम शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा में मनाया जाएगा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के 135वें पावन अवतार दिवस का एमएसजी महोत्सव भंडारा कल 24 नवंबर मंगलवार को शाह सतनाम शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा में मनाया जाएगा। पावन भंडारा सुबह 11 बजे शुरू होगा। भंडारे को लेकर ट्रैफिक, पेयजल, लंगर-भोजन सहित विभिन्न समितियों के सेवादारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इस पावन अवसर को लेकर साध-संगत में भारी उत्साह है।
इस अवसर पर सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से देश-विदेश की साध-संगत मानवता भलाई के कार्यों को गति देगी। गौरतलब है कि पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज का पावन अवतार संवत विक्रमी 1948 यानि सन् 1891 में कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गाँव कोटड़ा, तहसील गंधेय, रियासत कलायत (बिलोचिस्तान) में पूजनीय पिता श्री पिल्लामल जी के घर, पूजनीय माता तुलसां बाई जी की पवित्र कोख से हुआ। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है।
Comments