अब हरियाणा में लाल डोरा संपत्तियों पर मिलेगा कानूनी मालिकाना हक

अब हरियाणा में लाल डोरा संपत्तियों पर मिलेगा कानूनी मालिकाना हक

Published On

चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में लाल डोरा (आबादी देह) क्षेत्रों के निवासियों को उनकी संपत्तियों का कानूनी मालिकाना हक देने के लिए 18 नवम्बर से विशेष अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निदेर्शानुसार इस अभियान के तहत पात्र लोगों को स्वामित्व प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 18 नवम्बर को समर्पित आॅनलाइन पोर्टल शुरू होगा, जहां नागरिक अपनी संपत्ति के नक्शे और मालिकाना हक का विवरण देख सकेंगे। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 90 दिन का समय मिलेगा।मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक में उपायुक्तों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाएं आयोजित करने, गांवों में संपत्तियों के भौतिक नक्शे प्रदर्शित करने और लोगों को आपत्ति दर्ज कराने में सहायता देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 90 दिन की अवधि समाप्त होने का इंतजार किए बिना आपत्तियों का निपटारा शुरू किया जाए तथा प्रत्येक 10 से 15 दिन में प्रगति की समीक्षा हो।

25 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड तैयार

प्रदेश के सभी 6,248 लाल डोरा गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अब तक 25,16,190 संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं, जिनमें से 25,16,109 वितरित भी हो चुके हैं। इसके अलावा 4,21,727 संपत्तियों का पंजीकरण कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। मुख्य सचिव ने शिकायतों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिला स्तर पर समन्वय बैठकें और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts