'फूड बैंक' मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को दी राशन किट
'फूड बैंक' मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवार को दी राशन किट
जयपुर/सीकर, सच कहूँ न्यूज़। Sikar News: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी निःस्वार्थ सेवा भावना का परिचय देते हुए सीकर जिले के ब्लॉक पाटनवाटी की साध-संगत और सेवादारों ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 170वें कार्य "फूड बैंक" मुहिम के अंतर्गत, ब्लॉक पाटनवाटी के सेवादारों ने गांव बल्लूपुर पहुंचकर एक अति जरूरतमंद परिवार की सुध ली। सेवादारों ने इस परिवार को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री से भरपूर राशन की किट वितरित की।
यह सेवा कार्य उस समय और भी अधिक भावुक और यादगार बन गया, जब सेवादार राशन लेकर उस गरीब परिवार के द्वार पर पहुंचे। एक तरफ जहां उस परिवार के सामने दो वक्त की रोटी जुटाने का गंभीर संकट खड़ा था, वहीं सेवादारों के अचानक पहुंचने और मदद का हाथ बढ़ाने से परिवार के सदस्यों के मुरझाए चेहरों पर अनमोल मुस्कान बिखर गई। राशन पाकर भाव-विभोर हुए परिवार के सदस्यों ने हाथ जोड़कर पूज्य गुरु जी और पूरी साध-संगत का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और ढेरों दुआएं दीं।
Comments