परिसीमन एसआईआर की तरह ही देश के लिए खतरनाक: पूर्व सीएम गहलोत 

परिसीमन एसआईआर की तरह ही देश के लिए खतरनाक: पूर्व सीएम गहलोत 

Published On

जयपुर, सच कहूँ न्यूज़। Jaipur News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दीपावली के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश गवाह है कि बीजेपी के अध्यक्ष को उनकी पार्टी भी, पब्लिक भी गंभीरता से नहीं लेती है, आज तक सब गंभीरता से लेते आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्षों को परन्तु इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता। जहां वो जाते हैं कोई लोग आते ही नहीं, मिलने के लिए भी नहीं आते हैं, थोड़ी बहुत भीड़ इकट्ठी होती है, तो ऐसे व्यक्तित्व के बारे में, व्यक्ति के बारे में, राष्ट्रीय अध्यक्ष है, परन्तु वो कोई कमेंट करते हैं उसकी क्या वैल्यू होगी आप सोच सकते हो। क्या उसकी गंभीरता दिखाई देगी लोगों को, इसलिए ऐसे व्यक्ति के बारे में कमेंट नहीं करना उचित है, क्योंकि वो राहुल गांधी के बारे में क्या बोलते हैं, कोई तुक नहीं उन बातों के अंदर, उनको क्या तो पता है राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्थिति में क्या हो रहा है,

वो अपनी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के कमेंट आते हैं, उनके बारे में ही वो ज्यादा कमेंट नहीं कर पा रहे हैं, तो मैं समझता हूं उनके बारे में ज्यादा कहने की आवश्यकता नहीं है, उन्होंने जो कहा मैंने पढ़ा उसको। और ये जो हालात बहुत गंभीर हैं, पहली बार इतिहास में 80 साल में कोई सत्तारूढ़ पार्टी प्रदर्शन कर रही है। पहले जो विपक्ष होता था हमारे सामने, चाहे वो बीजेपी थी, जनसंघ थी या और कोई पार्टियां थीं, वो आंदोलन करती, उससे हम फीडबैक लेकर के सुधार करने का प्रयास करते थे, ये डेमोक्रेसी का कायदा होता है। ये पहली गवर्नमेंट है जो विपक्ष के आंदोलन को या उनके धरने को गंभीरता से लेती है, पर लेती है खुद अपराध बोध से ग्रसित होकर के लेती है, उस रूप में वो लोग वापस रैलियां निकाल रहे हैं, काउंटर कर रहे हैं। अब लोकतंत्र बचाओ की बात वो कर रहे हैं, जो विपक्ष करता आया है, विपक्ष का मेन मुद्दा आज यही है कि देश में लोकतंत्र बचे।

गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ की रैली निकाल रहे हैं,  तो आप सोच सकते हो कि ये जो इनका नारा है, ये अपने आप के अंदर इनको खुद को डैमेज कर रहा है, इनकी क्रेडिबिलिटी को डैमेज कर रहा है। केंद्र, राज्यों के मंत्रिमंडल के लोग, मुख्यमंत्री, इनकी पार्टी के पदाधिकारी, वो तमाम सड़कों पर उतर गए । ये मैं विपक्ष की उपलब्धि मानता हूं कि हमने जो विपक्ष की भूमिका अदा करी है, चाहे रामलीला मैदान में हो, चाहे वो पार्लियामेंट, चाहे वो जंतर-मंतर की तरफ गए हों, चाहे सुप्रीम कोर्ट की तरफ गए हों, जो आंदोलन किए हैं हमने, उसपे इन्होंने खुद ने मुहर लगा दी है। तो मेरा मानना है कि ये जो कुछ भी अब ये बोलते हैं  उसका कोई असर नहीं है ।

पूर्व सीएम ने कहाकि परिसीमन करके ये देश को बर्बाद करना चाहते हैं। परिसीमन एसआईआर की तरह ही बहुत बड़ा मुद्दा है। परिसीमन एसआईआर की तरह ही देश के लिए खतरनाक है। अगर ये परिसीमन कर लेते हैं देश में, इनको अधिकार मिल जाता है, तो 2029 में सत्ता में आने में कामयाब हो जाते हैं, तो मुझे आशंका है कि उसके बाद देश में चुनाव नहीं होंगे। फिर तो चाइना, रशिया और नॉर्थ कोरिया की तरह कागजों के अंदर चुनाव होंगे। विपक्ष का केवल नाम होगा। इलेक्शन कमीशन इनका खुद का होगा और चुनाव के बाद पक्ष भी इनका, विपक्ष भी इनका होगा। 

ऐसा हुआ तो तो देश की डेमोक्रेसी का क्या होगा, बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का क्या होगा, जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा, आप समझ लीजिए देश बहुत खतरनाक दौर से गुजर रहा है। अब अगर नई पीढ़ी नहीं समझेगी या देश नहीं समझेगा, तो नतीजे वही भुगतेगा, खाली धर्म के नाम पे जो राजनीति कर रहे हैं, बड़ी आसान है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts