ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, उदयपुर में सड़क और यातायात सुधार के कई बड़े प्रोजेक्ट जारी

38 पीएम ई-बसों में एक महीने में 2.41 लाख लोगों ने किया सफर, उदयपुर की परिवहन व्यवस्था को मिली नई रफ्तार

Published On

उदयपुर, सच कहूँ न्यूज़। Udaipur News: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दिसंबर 2023 में प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद विकास और आधारभूत ढांचे को गति देने पर विशेष जोर रहा है। इसी क्रम में उदयपुर शहर में भी सड़क एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया गया। दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2026 तक की अवधि में शहर के व्यस्त मार्गों पर यातायात दबाव कम करने, कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सड़क नेटवर्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

एलिवेटेड रोड से ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत, 38 पीएम ई—बसों में 241368 ने 205655 किमी यात्रा की

शहर के व्यस्ततम मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए 136.89 करोड़ रूपए की लागत से उदयपुर की पहली एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य इस अवधि में तेजी से आगे बढ़ा है। करीब 2.7 किलोमीटर लंबी यह एलिवेटेड रोड सिटी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर उदियापोल, सूरजपोल, दिल्ली गेट और कलक्ट्रेट चौराहा होते हुए कोर्ट चौराहा के आगे कलक्टर निवास तक बनाई जा रही है। इस परियोजना की खासियत यह है कि कलेक्ट्री चौराहे के पास चिकित्सालय रोड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग निकास की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इससे महाराणा भूपाल चिकित्सालय जाने वाली एंबुलेंस तथा मरीजों को शहर के व्यस्ततम चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गत 18 अगस्त को उदयपुर के लिए 38 पीएम ई— बसों का शुभारम्भ किया। अक्टूबर माह में 38 पीएम ई—बसों में 241368 शहरवासियों और पर्यटकों ने 205655 किमी यात्रा की। विदेशी पर्यटकों ने भी प्रधानमंत्रीजी की इस पहल का अभिनन्दन किया।

हाईवे और प्रमुख सड़कों का विस्तार

शहर से जुड़े प्रमुख मार्गों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रतापनगर से बलीचा के बीच 11.5 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे-8 के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया है। आहड़ नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज के चौड़ीकरण के साथ भुवाणा-अंबेरी रोड और रानी रोड के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष बजट खर्च किया गया है।

बाईपास और लिंक रोड से घटा दबाव

एकलिंगपुरा एनएच-8 बाईपास पर अंडरपास निर्माण तथा उदियापोल से चित्तौड़गढ़ रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड के विकास से शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिली है। इन कार्यों से शहर के भीतर यातायात के वैकल्पिक मार्ग मजबूत हुए हैं।

स्मार्ट मोबिलिटी को भी बढ़ावा

उदयपुर को आधुनिक और स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के लिए 272.32 करोड़ रूपए के नए विकास कार्य प्रस्तावित एवं संचालित किए जा रहे हैं। इनमें शहरी परिवहन, मोबिलिटी में सुधार तथा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को मजबूत करने जैसे कार्य शामिल हैं। इस प्रकार सड़क सुदृढ़ीकरण, नए मार्गों के विकास, हाईवे विस्तार और स्मार्ट मोबिलिटी से जुड़े कार्यों ने उदयपुर के शहरी परिवहन तंत्र को नई दिशा दी है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के साथ शहरवासियों को और अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बनने के साथ प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के दीर्घकालिक विस्तार पर जोर दिया गया। उदयपुर में इसका एक महत्वपूर्ण पक्ष जल और विद्युत जैसी मूलभूत जरूरतों को भविष्य की मांग के अनुरूप मजबूत करना रहा है। दिसंबर 2023 से अब तक शहर की जल सुरक्षा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ाए गए हैं।

-गौरीकांत शर्मा—नंदिनी भार्गव

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts