राजस्थान के सेवादारों ने इस तरह मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर छाए सेवादार
राजस्थान के सेवादारों ने इस तरह मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर छाए सेवादार
सीकर। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी सेवा भावना का परिचय देते हुए सीकर जिले के ब्लॉक पाटन वाटी एवं ब्लॉक खंडेला के सेवादारों ने दीपावली के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की। सेवादारों ने सीकर जिले के अनाथ आश्रम 'कस्तूरबा सेवा संस्थान' में पहुँचकर बच्चों के साथ न केवल त्योहार की खुशियाँ साझा कीं, बल्कि फूड बैंक मुहिम के अंतर्गत उन्हें जरूरत का राशन भी वितरित किया। यह सेवा कार्य उस समय और भी भावुक और खास बन गया, जब दीपावली के त्योहार पर, जहाँ हर कोई अपने परिवार के साथ व्यस्त रहता है, वहीं इन सेवादारों ने अनाथ बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। सेवादारों के इस प्रयास से अनाथ आश्रम के बच्चों के चेहरों पर अनमोल मुस्कान बिखर गई।

डेरा सच्चा सौदा के इस परोपकारी कार्य की कस्तूरबा सेवा संस्थान के डॉ. रामेश्वर, महेंद्र और हरिराम ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां और सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पावन त्योहार पर बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना और राशन की मदद करना बहुत ही महान कार्य है। संस्थान प्रबंधन की ओर से सेवादारों की इस नि:स्वार्थ सेवा के लिए उन्हें एक विशेष प्रशंसा पत्र भी भेंट किया गया।
Comments