ओवरब्रिज पर बाइक सवारों ने स्कूटी में मारी टक्कर, मीडियाकर्मी घायल

ओवरब्रिज पर बाइक सवारों ने स्कूटी में मारी टक्कर, मीडियाकर्मी घायल

Published On

फिरोजाबाद । दीपावली पर अपने पैतृक गांव में दीपक जलाकर स्कूटी से घर लौट रहे  सिरसागंज निवासी मीडियाकर्मी अशोक कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। दरिगापुर ओवरब्रिज से उतरते समय बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशोक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उनका फिरोजाबाद स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया।

इस बारे में अशोक कुमार बघेल  ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर वह रविवार शाम करीब पांच बजे अपनी स्कूटी से पैतृक गांव कुतकपुर गए थे। वहां हर साल की तरह उन्होंने दीपक आदि रखे और पूजा-पाठ की। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे वह स्कूटी से वापस सिरसागंज लौट रहे थे। इसी दौरान दरिगापुर ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय सामने से आए बाइक सवार युवकों ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण करने के बाद एक्स-रे सहित अन्य जांच कराई। चिकित्सकों ने हाथ-पैर में चोट होने की बात बताते हुए दवा देकर पुनः  पांच दिन बाद दोबारा बुलाया है। अशोक के अनुसार हादसे के बाद उनके शरीर के बाएं हिस्से में अधिक परेशानी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts