तिहाड़ जेल से कस्टडी रिमांड पर लाया गया आरिफ उर्फ पिस्टल, तमंचा-कारतूस बरामद 

तिहाड़ जेल से कस्टडी रिमांड पर लाया गया आरिफ उर्फ पिस्टल, तमंचा-कारतूस बरामद 

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: दिल्ली की तिहाड़ जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाए गए हथियार तस्कर की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। रिमांड पर लाया गया आरोपी आरिफ उर्फ पिस्टल कोतवाली कैराना पर दर्ज हथियार तस्करी के एक मामले में वांछित रहा है। 

विगत 26 जुलाई को कैराना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले सौरभ, समीर, उस्मान उर्फ गोल्डी व कौशर निवासीगण ग्राम बराला को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 अवैध तमंचे, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की एक बाइक बरामद की थी। प्रकरण में कोतवाली कैराना पर धारा-5/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस जांच के दौरान गांव तीतरवाड़ा निवासी आरिफ उर्फ पिस्टल का नाम भी प्रकाश में आया था।

आरोपी वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में निरुद्ध है। मंगलवार को इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कैराना पुलिस जेल में बंद आरिफ उर्फ पिस्टल को कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ग्राम बुच्चाखेड़ी के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल के पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। रिमांड अवधि पूर्ण होने के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया। जहां से उसे पुनः कारागार के लिए रवाना कर दिया गया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts