मीरापुर बिजलीघर पर गिरी आसमानी बिजली, आपूर्ति ठप; पानी के लिए तरसे उपभोक्ता

मीरापुर बिजलीघर पर गिरी आसमानी बिजली, आपूर्ति ठप; पानी के लिए तरसे उपभोक्ता

Published On

मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Mirapur News: गुरुवार सुबह अचानक मौसम खराब होने और तेज गर्जना के साथ हुई बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 33/11 केवी मीरापुर बिजलीघर में बड़ा नुकसान हो गया। बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जल गए, जिसके चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी और नहाने तक के लिए परेशान हो गए।

गुरुवार सुबह अचानक मौसम खराब हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश हुई और आसमानी बिजली 33 केवी मीरापुर बिजलीघर के एक ट्रांसफार्मर पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन केबल, वायरिंग, एसीडीबी, डीसीडीबी और एमसीबी सहित कई विद्युत उपकरण जल गए। घटना के बाद बिजलीघर से होने वाली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। गनीमत रही कि मौसम खराब होते ही विद्युत कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

अवर अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। विद्युत कर्मचारी जले हुए उपकरणों और केबलों को बदलने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता जल्द से जल्द बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts