मदरसा इशाअतुल इस्लाम में छमाही परीक्षाएं संपन्न, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मदरसा इशाअतुल इस्लाम में छमाही परीक्षाएं संपन्न, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Published On

कैराना। Kairana News: कस्बे व क्षेत्र के प्राचीन धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान मदरसा इशाअतुल इस्लाम में छमाही परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक एवं आधुनिक विषयों में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और योग्यता का प्रदर्शन किया। संस्थान के नाज़िम-ए-तालीमात मास्टर समीउल्लाह खान क़ासमी ने बताया कि छमाही परीक्षाओं में कुरआन शरीफ के हिफ्ज़ एवं नाज़िरा के साथ हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी जैसे आधुनिक विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया था।

परीक्षाएं कारी अब्दुर्रहमान, कारी मुबीन, कारी फुरकान, कारी साबिर, कारी यासीन दिल्ली सहित अन्य शिक्षकों की निगरानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संस्थान के मोहतमिम मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने बताया कि मदरसा इशाअतुल इस्लाम में स्थानीय एवं बाहरी छात्र-छात्राओं समेत लगभग 300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बाहरी विद्यार्थियों के रहने, खाने और अन्य आवश्यकताओं की जिम्मेदारी मदरसा प्रबंधन द्वारा उठाई जाती है। उन्होंने बताया कि मदरसे की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं है। इसके बावजूद अहले-खैर और दानदाताओं के सहयोग से संस्थान अपनी धार्मिक एवं शैक्षणिक सेवाएं निरंतर जारी रखे हुए है।

मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी ने कहा कि दानदाताओं का सहयोग किसी भी शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थान की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अहले-खैर के सहयोग और सरपरस्ती से मदरसा इशाअतुल इस्लाम लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान की सरपरस्ती जारी रखें, ताकि दीन की तालीम को बढ़ावा देने के साथ नई पीढ़ी की शैक्षणिक और नैतिक जागरूकता का सिलसिला और बेहतर ढंग से जारी रह सके। इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद सुफियान मिफ्ताही, मौलाना मोहम्मद अज़ीम मिफ्ताही, कारी साजिद, कारी नाज़िम और इंतजार अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts