शिक्षा और रोजगार
Sirsa News: एमएसजी भारतीय खेल गांव में हुए ट्रायल, विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
Birthday Celebration: अपने 26वें जन्मदिन पर मसीतां के पीयूष इन्सां ने निभाया इंसानियत का फर्ज
तीसरी बार रक्तदान कर दिया मानवता का सन्देश
Published On
Blood Donation: सिरसा (सच कहूँ/सुभाष)। जन्मदिन को समाजसेवा के कार्य से जोड़ते हुए ब्लॉक मसीतां के गांव मसीतां निवासी एमएसजी आईटी विंग के सेवादार पीयूष इन्सां ने अपना 26वां जन्मदिन रक्तदान करके मनाया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर पीयूष इन्सां ने तीसरी बार रक्तदान किया।
पीयूष इन्सां ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान करने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। पीयूष इन्सां ने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। उनका यह प्रयास युवाओं को सामाजिक कार्यों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है।

Comments