टैक्सी ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, 2 घंटे में आरोपी काबू

टैक्सी ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या, 2 घंटे में आरोपी काबू

Published On

फरीदाबाद, सच कहूँ न्यूज। Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी परमिट के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक ड्राइवर की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव मेन रोड पर खड़ी टैक्सी में ड्राइवर सीट पर मिला। पुलिस ने मामला दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 25 अक्तूबर की सुबह टैक्सी में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद थाना बीपीटीपी पुलिस, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक की पहचान सेक्टर-77 की केएलजे सोसायटी निवासी प्रकाश (50) के रूप में हुई। उसके छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि प्रकाश और कुंदन करीब चार साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों टैक्सी चलाते थे।

कुंदन अपनी टैक्सी का परमिट प्रकाश के माध्यम से बनवाता था। इस बार परमिट बनवाने के खर्च को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, 24 और 25 अक्तूबर की रात दोनों टैक्सी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद कुंदन ने टैक्सी में रखे टॉवल से प्रकाश का गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया के जरिए आगे की पूछताछ करेगी। 

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts