शिक्षा और रोजगार
युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस रखे कड़ी निगरानी - चोपड़ा
युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस रखे कड़ी निगरानी - चोपड़ा
सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat News: अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा की अध्यक्षता में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे की रोकथाम, अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।
केमिस्ट दुकानों की नियमित जांच के निर्देश
अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सभी केमिस्ट दुकानों की नियमित निगरानी एवं जांच की जाए, ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
शिक्षण संस्थानों में चलाएं जागरूकता अभियान
उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं।
ड्रग हेल्पलाइन पर दें नशा बेचने की सूचना
अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे नशे की रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को जिले में कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो वह टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर सूचना दे सकता है। बैठक में एसीपी अमित कुमार, एडीए पवन अत्री, विजय कुमार ईओ एचएसवीपी, डॉ. योगेश डिप्टी सीएमओ, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।