Parvinder Singh murder case: किसानों व युवाओं ने फूंके सरकार के पुतले
परविंद्र सिंह झोटा की नशा तस्करों द्वारा सरेआम गोलियां मारकर की गई हत्या दुखद
Parvinder Singh murder case: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष झोरड़ की अगुवाई में किसानों और युवाओं द्वारा नेहरू पार्क अनाज मंडी, सरसा में सभा की गई। इसके उपरांत, नशों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए परविंद्र सिंह झोटे के सरेआम हुए कत्ल के विरोध में पंजाब की भगवंत मान सरकार, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के पुतले लेकर नेहरू पार्क से सुभाष चौक तक जोरदार रोष प्रदर्शन किया और सुभाष चौक पर पुतले फूंके गए।
भारतीय किसान एकता के मीडिया प्रभारी गुरलाल सिंह भंगू और किसान नेताओं ने कहा कि मानसा में नशों के खिलाफ लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे परविंद्र सिंह झोटा की नशा तस्करों द्वारा सरेआम गोलियां मारकर की गई हत्या दुखद है। इस विरोध प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, रिछपाल सिंह कंगनपुर, दलजीत सिंह रंगा, गुरजीत सिंह जोगेवाला, बलकौर सिंह फग्गू, सुभाष झोरड़, बलदेव सिंह, जीत सिंह, गुरपिंद्र सिंह काहलों, अमरीक सिंह बाजवा, मनदीप सिंह लहगेवाला, रविंद्र सिंह गिल, दलजीत सिंह रंगा, नाजर सिंह, गुरजीत सिंह मान व नरेंद्र सिंह नेजाडेला आदि अनेक किसान मौजूद थे।