12 वर्षों मे खरखौदा में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया - पूर्व सीपीएस

12 वर्षों मे खरखौदा में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आया - पूर्व सीपीएस

Published On

खरखौदा, सच कहूँ/हेमंत कुमार। Kharkhoda News: प्रदेश में 12 वर्षों से लगातार भाजपा की सरकार है।  परंतु इस क्षेत्र के साथ इतना भेदभाव किया कि कोई भी नया प्रोजेक्ट इस सरकार ने नहीं लगाया। यह कहना है अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि का। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को विपक्ष के इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार द्वारा किए गए एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में लाखों लोगों ने पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि अब चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को तो इस्तीफा देना ही पड़ेगा, और वोट चोरी कर सरकार बनाई भाजपा ने गद्दी छोड़नी पड़ेगी। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो जाते।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता चुनाव आयोग से कह रही है कि जितने भी चुनाव ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए हैं सभी चुनाव रद्द किए जाएं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव करवाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है। जो भाजपा सरकार चुनाव आयोग से मिलकर लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है।  परंतु विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी यह आह्वान किया है कि वह भी लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को खरखौदा में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन राजवंश वाटिका में किया जाएगा। जिसकी सफलता के लिए गांव में डोर -टू -डोर चाय पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सम्मेलन की कामयाबी के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।  सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सांसद व विधायक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 12 वर्ष के शासनकाल में खरखौदा में कोई नया प्रोजेक्ट तो लगाने की बात बहुत दूर की है कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के मरमत भी नहीं करवा पा रही है । वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं है। जब भाजपा सरकार सत्ता में आई थी तो देशवासियों को बुलेट ट्रेन मैं बिठाने का सपना दिखाया। क्षेत्र वासियों को मेट्रो ट्रेन का वादा किया परंतु इनकी तो बात बहुत दूर की है 1 इंच रेलवे लाइन भी नहीं बिछाई।12 वर्षों में वादे ही वादे रह गए काम कुछ नहीं किया।  क्योंकि भाजपा वाले तो आश्वस्त हैं कि जब तक चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार गद्दी पर बैठा है तब तक उनकी सरकार हिलने वाली नहीं है।  अब जनता ने  मन बना लिया है कि भाजपा सरकार की छुट्टी होने जा रही है । इस मौके पर पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया , पूर्व एचपीएससी के मेंबर सुरेंद्र शर्मा,  ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जोगिंदर दहिया, राम सिंह आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts