शिक्षा और रोजगार
55 वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस ने बहन- बेटियों के सम्मान के लिए कुछ नहीं किया - अर्चना गुप्ता
इलाके को गढ़ बताने वालों ने खरखौदा को रखा हक से वंचित- पवन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: रोहतक मार्ग पर स्थित भरत सिंह वाटिका में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय विधायक पवन खरखौदा द्वारा आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता पहुंची। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष का बड़ी फूलों की माला पहनकर स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यहां के लोगों ने कांग्रेस को झोली भरकर वोट दिए, लेकिन कांग्रेस को बताना चाहिए कि बदले में क्षेत्र के लिए क्या किया गया। इलाके को अपना गढ़ बताने वाले नेताओं ने खरखौदा को उनके हक से वंचित रखा। दिल्ली से सटे क्षेत्र को औद्योगिक विकास के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने का अवसर था, लेकिन क्षेत्र अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा सरकार के दौरान किसानों की जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया में ऐसी अड़चनें पैदा हुईं, जिनसे खरखौदा के विकास की रफ्तार प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारने का प्रयास करती है। खरखौदा आज औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाओं के कारण देश के औद्योगिक मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि खरखौदा में लगभग 3,200 एकड़ में आईएमटी विकसित की जा रही है, जबकि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लगभग 5,800 एकड़ अतिरिक्त जमीन की योजना तैयार की जा रही है।इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 55 वर्षों तक कांग्रेस सरकार देश में रही परंतु कभी भी उन्होंने महिलाओं के लिए बहन बेटियों के सम्मान के लिए कभी नहीं सोचा देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रही सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही फिर भी उन्होंने महिलाओं के प्रति कोई योजना नहीं बनाई आज देश के प्रधानमंत्री बहन - बेटियों के सम्मान के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किया जा रहा विकास विपक्ष के नेता पचा नहीं पा रहे है।
स्थानीय विधायक पवन खरखोदानी कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष राजनीतिक जीवन के 7 अक्टूबर को पूरे हो गए थे उन्होंने अपने जीवन के सेवा भाव में से एक दिन की भी छुट्टी नहीं ले पूरा जीवन जन सेवा में लगाया है उन्होंने हमेशा 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते रहते हैं इसीलिए उनका लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित बनाने का ताकि हर बार खुशहाल हो यही उनका सपना है और इस सपने को पूरा करने के लिए हम प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि देश के प्रति समापन रहे किसी ने किसी रूप में देश की सेवा करें तभी हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि 12 वर्षों पहले खरखोदा में कुछ भी नहीं था इस 12 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा क्षेत्र में चारों तरफ से हाईवे का जाल बिछाया एशिया का सबसे बड़ा मारुति का प्लांट आने वाले समय में 10000 एकड़ में नमो सिटी की स्थापना की जाएगी।
सफलता की सारी तनख्वाह लगाई जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा करने में
विधायक पवन खरखौदा ने बताया कि भाजपा के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने जब विधानसभा का चुनाव लड़ा था तो उसमें मामूली अंतर से उन्हें हार मिली। परंतु फिर भी मनोहर लाल खट्टर सरकार में उन्हें प्रदेश का चैयरमैन बनाया गया। उस चैयरमैन पद से जो उन्हें तनख्वाह मिलती थी पूरे 5 साल उन्होंने जरूरतमंद व्यक्तियों, विकलांग व्यक्तियों व अन्य व्यक्तियों की मदद करने में लगाए। कभी भी एक भी नया पैसा अपने घर पर नहीं लेकर गए। यही सोच अब विधायक बनने के बाद रही है।
वह हर महीने का वेतन जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा में लगा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने 108 जरूरतमंद व्यक्तियों को वॉशिंग मशीन वितरित की है। आगे भी जनता ने आशीर्वाद देकर प्रदेश की इतनी बड़ी पंचायत में भेजा है। पूरा समय क्षेत्र की सेवा में ही लगाऊंगा। इस अवसर पर चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली, विधायक कृष्णा गहलावत , भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी एडवोकेट राजबाला, मेयर राजीव जैन, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित बत्रा, प्रदीप सांगवान, देवेंद्र कौशिक, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया , भाजपा नेत्री बबीता दहिया , गुलशन ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।