उबर कैब में छूटा यात्री का आईफोन, कौशाम्बी पुलिस ने तलाशकर लौटाया

कनॉट प्लेस से कौशाम्बी पहुंचने के दौरान टैक्सी में छूटा था मोबाइल, पुलिस ने चालक से संपर्क कर चंद घंटों में कराया बरामद

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। उबर टैक्सी में छूटे यात्री के एप्पल आईफोन को कौशाम्बी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस टीम का आभार जताया। आईपीएस/एसीपी इंदिरापुरम अभय राजेंद्र डागा ने मीडिया को बताया कि 24 नवंबर को सार्थक ने सूचना दी कि वह कनॉट प्लेस, दिल्ली से उबर टैक्सी में कौशाम्बी स्थित पंचमणि अपार्टमेंट आया था। इस दौरान उसका एप्पल आईफोन गलती से टैक्सी में छूट गया। उसे टैक्सी चालक का मोबाइल नंबर भी पता नहीं था। सूचना मिलते ही कौशाम्बी पुलिस ने टैक्सी को ट्रेस कर चालक से संपर्क किया और उसे घटना की जानकारी दी। चालक ने तत्काल थाने पहुंचकर मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने आईफोन उसके मालिक सार्थक को सुपुर्द कर दिया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts