Kabaddi News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में चमके फतेहगढ़ खिलेरीबास के रवि
भारतीय टीम को दिलाया खिताब, गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
Published On
international Kabaddi: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ खिलेरीबास के खिलाड़ी रवि खिलेरी ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेपाल में आयोजित चार देशों की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रवि ने भारतीय टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाई और टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में भारत ने खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले रवि राजस्थान के एकमात्र खिलाड़ी थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कप के साथ गांव लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। रवि की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
Comments