Hanumangarh Town Election Results: हनुमानगढ़ टाउन के चुनाव परिणाम में भाजपा ने जीती ज्यादा सीटें

भाजपा ने 3, कांग्रेस ने 2 व माकपा ने 1 सीट पर दर्ज की जीत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। घोषित नतीजों में भाजपा ने सबसे अधिक 3 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 2 सीटों पर विजय दर्ज की। वहीं, माकपा ने भी एक सीट पर जीत का परचम लहराया। वार्डवार परिणामों के अनुसार, वार्ड नंबर 4 से माकपा के प्रहलाद कुमार विजयी रहे। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के मंगल राम ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 7 से भाजपा के जगतार सिंह ने बाजी मारी। इसी तरह वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस की विमला देवी विजयी रहीं, जबकि वार्ड नंबर 17 से भाजपा के सुभाष ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 19 से भाजपा की नेमपाल कौर ने विजय हासिल की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts