Hanumangarh Zila Parishad Election Results: जिला परिषद के अब तक घोषित नतीजों में कांग्रेस का दबदबा

11 वार्डों के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 8 सीटों पर जमाया कब्जा, सीपीआईएम को एक सीट

Published On

Congress BJP Election Results: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए शुक्रवार को हो रही मतगणना के बीच जिला परिषद के अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई है। अब तक घोषित 11 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के दो प्रत्याशी विजयी रहे हैं। वहीं सीपीआईएम ने भी एक सीट पर जीत हासिल की है। शुरुआती परिणामों में कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है।

जिला परिषद के घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी रेनू ने 4,843 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के प्रमोद कुमार गोदारा 3,543 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर 13 से सीपीआईएम की सुमन ने 4,522 मतों से जीत हासिल की। भाजपा को वार्ड नंबर 19 और 20 में सफलता मिली। वार्ड 19 से सरस्वती देवी ने 505 मतों के अंतर से तथा वार्ड 20 से प्रीति ने महज 4 मतों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस ने वार्ड नंबर 24 से शबनम गोदारा को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 3,507 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस की अनीता ने 6,105 मतों से, वार्ड नंबर 29 से प्रेम कुमार ने 6,981 मतों से तथा वार्ड नंबर 30 से शांति देवी ने 4,899 मतों से जीत दर्ज की।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की जसनजोत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13,074 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर 35 से कांग्रेस के सुनील कुमार 1,322 मतों से विजयी रहे।

इन परिणामों में सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 33 की जसनजोत कौर के नाम रही, जिन्होंने 13,074 मतों के अंतर से प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दी। इसके बाद वार्ड 29 के प्रेम कुमार ने 6,981 और वार्ड 27 की अनीता ने 6,105 मतों से जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी ओर वार्ड 20 का मुकाबला बेहद रोचक रहा, जहां भाजपा की प्रीति ने सुनीता ढिल्लों को केवल 4 मतों से हराया। वार्ड 19 में भी भाजपा की सरस्वती देवी ने सुमन को 505 मतों से पराजित किया।

अब तक की पार्टीवार स्थिति:

कांग्रेस : 8 सीटें
भाजपा : 2 सीटें
सीपीआईएम : 1 सीट
जिला परिषद के कुल 37 वार्डों में से तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। मतगणना जारी रहने के साथ ही शेष वार्डों के परिणाम भी सामने आएंगे। पंचायत समिति सदस्य पदों के नतीजों का इंतजार भी बना हुआ है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts