Child Marriage: शादी से एक दिन पहले प्रशासन ने रुकवाया नाबालिग लड़की का विवाह

भूना के वार्ड नंबर 2 में 15 नवंबर को होनी थी शादी, महिला संरक्षण अधिकारी की तत्परता से टला बाल विवाह

Published On

भूना, सच कहूँ/संगीता रानी। Child Marriage News: शहर के वार्ड नंबर 2 में एक परिवार की ओर से गुपचुप तरीके से नाबालिग लड़की की शादी करवाने की तैयारी की जा रही थी। परिवार ने 15 नवंबर को विवाह की तारीख तय की हुई थी, लेकिन इसकी भनक महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को लग गई। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए शादी से एक दिन पहले शनिवार को मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया।  अधिकारी की इस कार्रवाई से नाबालिग लड़की का बाल विवाह होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, परिवार की ओर से विवाह की तैयारियां की जा रही थीं और 15 नवंबर को शादी का आयोजन प्रस्तावित था। मामले की सूचना मिलने पर महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने तुरंत कार्रवाई की और परिवार को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर विवाह नहीं करने के निर्देश दिए। उनकी सतर्कता के चलते समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप हो सका।

बाल विवाह करवाना कानूनी अपराध

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़की की विवाह के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से कम उम्र में विवाह करना, करवाना या इसमें सहयोग देना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में सहयोग करें और इस संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts