कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने 600 लाभार्थियों को सौंपे मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज

कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने 600 लाभार्थियों को सौंपे मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज

Published On

लंबी, सच कहूँ/मेवा सिंह। Lambi News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने हलका लंबी के गाँव लालबाई में अपने दौरे के दौरान लोगों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के करीब 80 साल बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने लगभग साढ़े चार वर्षों में प्रदेश में कई मील का पत्थर साबित होने वाले काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अब तक किसी भी सरकार ने लाल लकीर के अंदर बने मकानों के मालिकों को मालिकाना हक दिलाने की दिशा में काम नहीं किया था। पंजाब सरकार ने लोगों को इन मकानों का मालिकाना हक दिलाकर एक ऐतिहासिक काम किया है।

अब इन मकानों के मालिकाना दस्तावेजों के आधार पर लोग घरेलू जरूरतों के लिए बैंकों से कर्ज भी ले सकेंगे। उन्होंने करीब 600 लाभार्थियों को मकानों के मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने देश की आजादी के बाद पहली बार प्रदेश में एशिया हॉकी कप का आयोजन करवाया, जो पंजाब और पंजाबियों के लिए गर्व की बात है। अब पंजाब में हॉकी विश्व कप करवाने की माँग भी रखी गई है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने करीब 95 प्रतिशत तक पराली जलाने पर नियंत्रण कर लिया है। सरकार ने बेलर, सुपर सीडर और अन्य कृषि मशीनरी खरीदने के लिए 1150 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि करीब 40 प्रतिशत पराली अब र्इंट-भट्ठों और अन्य विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल हो रही है। इसके अलावा किसान पराली से पशुओं के लिए चारा भी तैयार कर रहे हैं, जो करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल बिक जाता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की आजादी में भी पंजाब के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वहीं, सीमा पर पंजाब के युवा शहादत देकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर सरबजीत सिंह, मेवा सिंह सरपंच, अवतार सिंह मान, बोबी मान, गुरदास सिंह पंचायत सचिव, करनपाल सिंह प्रिंसिपल, तरसेम चेयरमैन, गुरबाज सिंह पीए आदि मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Israel News: इजरायल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका
Computer Teacher: पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; 'आप' अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी: बलतेज पन्नू
दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में, प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए ग्रैप-3 लागू
Diwali 2026: दिवाली पर देशभर में दिखा उत्साह, पीएम मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ और शशि थरूर तक ने दीं शुभकामनाएं

Related Posts