कार्तिक गंगा स्नान मेले के भव्य आयोजन को अधिकारियो ने की मीटिंग 

 गंगा स्नान मेले के लिए खर्च होंगे 49 लाख 21 हजार

Published On

मोरना : -----तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में आगामी कार्तिक गंगा स्नान मेले के भव्य आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेले के लिए 49 लाख 21 हजार रुपये का बजट पास हुआ। मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा।मेले में सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ बनाने को सम्बंधित विभागों को अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिए गये।साधु सन्तो व समाज सेवियों द्वारा भी सुझाव प्रस्तुत किये गए।

 जिला पंचायत के द्वारा शुकतीर्थ में 21 से 25 नवंबर तक प्रसिद्ध कार्तिक गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाना है जबकि मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। शनिवार को  तैयारी बैठक का आयोजन जिला पंचायत के अथिति गृह पर आयोजित हुआ। जिसमें जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ने  मेले के लिए 49 लाख 21 हजार रुपये का बजट का प्रस्ताव रखा है। बैठक में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि को लेकर स्वास्थ्य विभाग, विद्युत,पशु पालन, नगर पंचायत,सिंचाई, ड्रेनेज, एमडीए, पुलिस व प्रशासन विभाग को तैयारी में जुटने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त गम्भीर सिंह ने मेले की व्यवस्थाओं के सम्बंध में विस्तार से सम्बंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि शुकतीर्थ व यहां आयोजित मेले हमारी धार्मिक,सांस्कृतिक  विरासत है।मेले को प्रतिवर्ष भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है। मेले में सभी सुविधाएं उच्च स्तरीय बनाने की व्यवस्था जिला पंचायत द्वारा की गई है।

महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने कहा कि कार्तिक गंगा स्नान मेले में दूर दराज तथा क्षेत्र से श्रद्धालुअपनी श्रद्धा भाव के साथ आते हैं उनका सम्मान सर्वोपरि है।साधु सन्तो के सम्मान के दृष्टिगत  मेले को धार्मिक,आध्यात्मिक रूप दिया जाए। भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि मेला श्रद्धालुओं के लिए है इसलिए श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दी जाए तथा व्यवस्था के नाम पर उन्हें अनावश्यक उन्हें परेशान न किया जाए। अधिकारियों ने मेला स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्य रूप से एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा,तहसीलदार मोनिका चौहान, सीओ  राधा रमण सिंह,प्रमुख अनिल राठी, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी,योगेश्वर दत्त त्यागी, डॉ अजय कुमार,अचल कृष्ण शास्त्री,विनोद शर्मा, अजय कृष्ण, डॉ. रविदीप  सिंह, संजीव कुमार शील,राम कुमार शर्मा,मण्डल अध्यक्ष अरुणपाल,अक्षय शर्मा,डॉ. महकार सिंह, प्रदीप निर्वाल,देवेन्द्र आर्य आदि मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts