प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में बच्चों संग मनाई दीपावली

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम में बच्चों संग मनाई दीपावली

Published On

मोरना :---शुकतीर्थ में मोरना मार्ग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्वीट साइलेंस धाम में दीपावली का महा पर्व बच्चों संग बनाया गया।जहां सत्संग, मेडिटेशन द्वारा परमात्मा की अनुभूति कराई गयी।तथा ईश्वरीय सौगात प्रदान की गयी।

          कार्यक्रम के मुख्य अथिति जिला पंचायत प्रशासक डॉ वीरपाल निर्वाल ने कहा कि आश्रम में अध्यात्म व योग साधना का प्रशिक्षण दिया जाता है।यहां का सेवा भाव प्रभावशाली व प्रेरणादायक है।आश्रम की संचालिका प्रवेश दीदी ने दीपावली का रहस्य बताते हुए कहा कि अपनी आत्मा की ज्योति जगाना,राजयोग के माध्यम से शुद्ध विचार की मिठाई का प्रसाद हमे स्वयं भी ग्रहण करना है और दूसरों को भी खिलाना है।खुशियों से बढ़कर कोई मिठाई नही हो सकती।दीपावली स्वयं के भीतर ज्ञान की ज्योति जगाने का संदेश भी देती है। सच्ची दीपावली तभी है, जब मनुष्य अपनी आत्मा में ज्ञान का प्रकाश जगाए और जीवन से अज्ञानता एवं नकारात्मक विचारों को दूर करे।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपावली पर घरों को दीपों से सजाया जाता है, उसी प्रकार मनुष्य को अपने मन को भी अच्छे विचारों से प्रकाशित करना चाहिए।कार्यक्रम में आमंत्रित बच्चों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गयी।

इस दौरान मुख्य रूप से बीके जगपाल भाई, बीके श्रवण भाई, साध्वी अनुराधा, बीके मीनू दीदी, बीके सोमपाल, सुधीश फौजी, रामफल महाराज, रामबाबा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts