झूठे मुकदमें में फंसाकर रुपये मांगने के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार, जेल रवाना

झूठे मुकदमें में फंसाकर रुपये मांगने के आरोपी सगे भाई गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: झूठे मुकदमें में फंसाकर रुपये मांगने तथा न देने पर धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई बताए गए है। यमुना खादर क्षेत्र के मोहम्मदपुर राई निवासी फैसल को उसके गांव के ही उस्मान, बुन्दू, आरिफ व मुजम्मिल ने झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की थी। आरोपियों ने रुपये न देने पर उसके परिवार के बच्चों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी थी।

आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर धनराशि वसूलने के सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर तहरीर दी गई थी। विगत 23 अक्टूबर को पुलिस ने फैसल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को मामले के विवेचक एसआई पवन चौधरी ने एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपये मांगने के मामले में वांछित चल रहे नामजद आरोपी आरिफ व उसके भाई मुज्जमिल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई को कस्बे की गोल मार्किट से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस ने शेष आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts