Kairana Road Accident: ऊंचागांव में तीन बाइकें आपस में भिड़ीं, ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक व किशोर की मौत, दो गम्भीर

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतकों में एक किशोर व युवक शामिल

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: शनिवार देर रात ऊंचागांव में तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार युवक व किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए है। हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान घोसा चुंगी निवासी फैज(15) व अजीम (18) तथा जुनैद व सलमान विगत शनिवार रात्रि दो बाइकों पर सवार होकर कांधला से मेला देखकर घर वापिस लौट रहे थे। रात्रि करीब नौ बजे जैसे ही वह ऊंचागांव में स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे, तभी कैराना की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

आपस में टकराने से तीनों बाइकें असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरी। इसी बीच सड़क पर गिरे जुनैद, सलमान, फैज व अजीम कांधला की ओर से आई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत मौके से फरार हो गया। कैराना की ओर से गई बाइक पर भी दो युवक सवार थे। बताया जा रहा कि हादसे के बाद दोनों युवक अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। मामले की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, ऊंचागांव तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी व सीसी टीम मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की सहायता से हादसे में घायल हुए कैराना निवासी चारों बाइक सवारों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल फैज व अजीम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में किशोर व युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल में पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल जुनैद और सलमान की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए आरोपी युवकों की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश की जा रही है। कब्जे में ली गई बाइक गांव अलीपुर निवासी व्यक्ति के नाम बताई जा रही है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि हादसे में एक किशोर व युवक की मौत हुई है, जिनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लिखित शिकायत प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts