आसपा की महारैली की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
आसपा की महारैली की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मोरना, सच कहूँ न्यूज़। Morna News: मोरना में शनिवार को आजाद समाज पार्टी (आसपा) की महारैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को लेकर शुक्रवार को महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रैली में पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। मोरना-शुक्रताल मार्ग स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों का पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने जायजा लिया। रविंद्र भाटी पिछले एक सप्ताह से गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रैली में 15 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। महारैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह है। महारैली में पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर अपना संबोधन करेंगे। जनसभा को लेकर मोरना भोकरहेडी, मजलिसपुर तौकीर, सीकरी,बेलड़ा, निरगाजनी, भोपा, माजरा, गादला, चौरावाला, बेहड़ा सादात, ककरोली, टंढे डा, ढांसरी, कमहेड़ा,जौली आदि क्षेत्रों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा।