सेंट जेवियर्स मीरापुर में अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

सेंट जेवियर्स मीरापुर में अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Published On

मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Mirapur News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर के प्रांगण में एक दिवसीय अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल मीरापुर, सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना तथा शांति निकेतन विद्या पीठ मेरठ की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा एवं लोकसभा प्रभारी गाजियाबाद विजय शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष भाजपा मानवेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शालविक व शिवानी तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। राजीव शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताते हुए खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। अंडर-14 वर्ग में शांति निकेतन विद्या पीठ मेरठ ने स्वर्ण, सेंट जेवियर्स सरधना ने रजत और मीरापुर ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-17 में सरधना ने स्वर्ण, मीरापुर ने रजत तथा शांति निकेतन ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 में सरधना ए टीम ने स्वर्ण, सरधना बी ने रजत और मीरापुर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

About The Author

Related Posts