नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पहुंचे कैराना, ग्रहण किया कार्यभार
नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पहुंचे कैराना, ग्रहण किया कार्यभार
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: शुक्रवार को नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुशल कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कैराना के विभिन्न न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त जिला जज का बुके आदि भेंट करके स्वागत किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद जनपद की न्यायिक व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण होता है।
इस पद से न्यायिक कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक दायित्व भी जुड़े होते है। राम कुशल के जनपद शामली के जिला जज का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उनके नए दायित्वों की औपचारिक शुरुआत हो गई है। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, शगुन मित्तल एडवोकेट समेत अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।