PM SHRI School Controversy: प्रार्थना सभा में धर्म-जाति टिप्पणी को लेकर पीएम श्री स्कूल में विवाद, दो शिक्षकों में हाथापाई

सदमे में कई छात्राएं घायल ल्ल एडीसी और एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Published On

टोहाना/फतेहाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। टोहाना के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को दो शिक्षकों के बीच विवाद हाथापाई में बदल गया। हंगामे से सदमे में आई कई छात्राओं और एक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें नागरिक अस्पताल टोहाना में भर्ती कराया गया। इतिहास प्रवक्ता विक्रम सिंह का आरोप है कि पंजाबी शिक्षक अनूप कुमार सुबह प्रार्थना सभा में धर्म-जाति को लेकर छात्राओं को भड़का रहे थे। विरोध करने पर अनूप और साथी प्रदीप ने हमला किया। बीच-बचाव करने आई शिक्षिका मान्यता ने आरोप लगाया कि अनूप ने विक्रम पर जातिगत टिप्पणी की और उनके चरित्र व बच्चे पर भी अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने आरोपी शिक्षक के तबादले की मांग की।

दूसरी ओर अनूप कुमार ने आरोपों को साजिश बताया। उनका कहना है कि छात्राओं ने शिकायत की थी कि उन्हें सुबह 8 बजे धूप में गेट पर खड़ा किया जाता है, जबकि शिक्षक 8.30 से 9 बजे आते हैं। मुद्दा उठाने पर प्रशासन रंजिश रखने लगा और विक्रम ने उन पर हमला किया। घटना की सूचना पर एडीसी अनुराग ढालिया और एसडीएम आकाश शर्मा ने स्कूल और अस्पताल का जायजा लिया। एडीसी ने बताया कि डीसी को सूचना दे दी गई है और दोषी पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

About The Author

Related Posts