शिक्षा और रोजगार
मीरापुर में धूमधाम से निकली राम-भरत मिलन शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
मीरापुर में धूमधाम से निकली राम-भरत मिलन शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Mirapur News: श्रीरामलीला समिति पंजीकृत द्वारा कस्बे में राम-भरत मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम चैक बाजार में हुआ, जहां भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भावुक राम-भरत मिलन देखकर उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित नगर में पहुंचे। यात्रा का शुभारंभ वैश्य धर्मशाला से विधायक की पुत्री सुप्रिया पाल ने फीता काटकर किया। बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई चैक बाजार पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चैक बाजार में भरत अपने परिवार के साथ भगवान राम की प्रतीक्षा कर रहे थे। राम और भरत ने एक-दूसरे को गले लगाया और भाईयों ने मिलकर बधाई दी। इसके बाद भगवान राम को सम्मानपूर्वक अयोध्या लाया गया और उनका राजतिलक किया गया।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी के नेतृत्व में मुख्य स्वागत किया गया। फूल-माला पहनाकर आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष दीपक गोयल, महामंत्री रोहित माहेश्वरी, विवेक वर्मा, अनिरुद्ध गोयल, गौरव भटनागर, देवेंद्र, सुभाष, अनिरुद्ध शारदा, पूर्व विधायक सुरेश चंद तितोरिया, डा. मनोज कुमार, प्रशांत अग्रवाल और पार्थ गोयल आदि मौजूद रहे।
.jpg)