मीरापुर पहुंची संत रविदास संदेश यात्रा, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

मीरापुर पहुंची संत रविदास संदेश यात्रा, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

Published On

मीरापुर, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Mirapur News: संत रविदास संदेश यात्रा के मीरापुर बाईपास पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा के प्रमुख महामंडलेश्वर आचार्य संदीप खत्री ने लोगों को संत रविदास के विचारों के माध्यम से सद्भाव, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की। महामंडलेश्वर आचार्य संदीप खत्री को अखाड़ा परिषद हरिद्वार के अध्यक्ष रविंद्र गुरूजी द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद संत रविदास संदेश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा 18 अक्टूबर को गंगाजल लेकर शुरू हुई थी। मीरापुर बाईपास पहुंचने पर लोगों ने महामंडलेश्वर एवं उनके साथ चल रहे संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आचार्य संदीप खत्री ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य देश में सद्भाव, समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। यात्रा के माध्यम से पूरे देश में संत रविदास की भक्ति एवं उनके संदेश का प्रचार किया जा रहा है। यात्रा का समापन 5 नवंबर को बनारस में होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। यात्रा में संजय दास, अशोक दास, राजकली दास, इलम दास, धनवंतरी दास, कपिल व संजय आदि संत मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में सचिन ठाकुर, रूप सिंह, दिनेश सैनी, सुरेंद्र कुमार, मोहन सैनी, असीम शर्मा और राजेश कुमार आदि शामिल रहे।

About The Author

Related Posts