Indian Railways: जोधपुर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जोधपुर से कटरा तक सीधी ट्रेन; देखें पूरी जानकारी
तीन नए स्टेशनों पर भी ठहराव, जोधपुर से वैष्णोदेवी कटरा की मिली सीधी कनेक्टिविटी
Jodhpur to Katra train: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। जोधपुर से माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। रविवार से जोधपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का विस्तार श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक कर दिया है।
नई व्यवस्था रविवार से लागू होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ट्रेन संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस रविवार से प्रतिदिन जोधपुर से शाम 7 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6.55 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 4.50 बजे कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के विस्तार के साथ मार्ग में तीन नए स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा भी दी गई है। इनमें साम्बा, बाड़ी ब्राह्मण और शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन शामिल हैं।