शिक्षा और रोजगार
रेरा के बकायेदार बिल्डरों पर डीएमका शिकंजा, नौ की संपत्तियां होंगी नीलाम
16 अक्टूबर और 6 नवंबर को होगी नीलामी, सात बिल्डरों व दो अन्य बकायेदारों की संपत्तियां कुर्क कर वसूली की तैयारी
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के बकाया भुगतान में लापरवाही बरतने वाले बिल्डरों और प्रोमोटर्स पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नौ बड़े बकायेदारों की अचल संपत्तियों की नीलामी की तारीख तय कर दी गई है। इनमें दो बकायेदारों की संपत्तियों की नीलामी 16 अक्टूबर और सात बिल्डरों व अन्य बकायेदारों की संपत्तियों की नीलामी 6 नवंबर 2026 को होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य रेरा की लंबित वसूली सुनिश्चित करना है। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में एक अक्टूबर 2026 को भू-संपदा यानी रेरा प्राधिकरण के लंबित वसूली मांग पत्रों की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के 62 बकायेदार बिल्डरों और प्रोमोटर्स के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई कर बकाया वसूलने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बकाया जमा नहीं करने वाले नौ बकायेदारों की अचल संपत्तियों को कुर्क कर नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।
इनकी संपत्तियों की 6 नवंबर को होगी नीलामी
प्रशासन के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को मैसर्स सारे समग रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड, क्रिसेंट पार्क टाउनशिप, शाहपुर बम्हैटा; मैसर्स प्रतीक रियलटर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धार्थ विहार; मैसर्स साल्विया इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स एमकेएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, कनावनी, इंदिरापुरम; मैसर्स एसकेजी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-13, वसुंधरा; मैसर्स साया होम्स, साया गोल्ड एवेन्यू, वैभव खंड, इंदिरापुरम तथा दीपक त्यागी, शक्तिखंड-1, इंदिरापुरम की अचल संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।
16 अक्टूबर को दो बिल्डरों की संपत्तियां होंगी नीलाम
वहीं, 16 अक्टूबर 2026 को मैसर्स वीएक्सएल रियलटर्स प्राइवेट लिमिटेड, फ्रेंच आर्किट, सेक्टर-14, कौशांबी और मैसर्स स्टार एमडी रियल्कॉन प्राइवेट लिमिटेड, शॉपरिक्स मॉल, एच-1, कौशांबी की अचल संपत्तियों की नीलामी निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से रेरा के बकाया मामलों में वसूली तेज होने की उम्मीद है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की