शिक्षा और रोजगार
कैराना में यमुना स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन रहा अलर्ट
कैराना में यमुना स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन रहा अलर्ट
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अश्विन माह की सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी पर पहुंचकर स्नान किया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर पितृ देवताओं की आत्मा के मोक्ष की कामना की गई। शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर हरियाणा व यूपी के सैंकड़ों श्रद्धालु यमुना ब्रिज पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं द्वारा यमुना पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही, पितृ देवताओं की आत्मा के मोक्ष प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
स्नान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे। एसडीएम कैराना शिवाजी यादव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने भी यमुना ब्रिज पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को निष्ठा के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। पुलिस-प्रशासन की सतर्कता के चलते सर्वपितृ अमावस्या का स्नान सकुशल सम्पन्न हो गया।