रियाल बदलने के नाम पर बिजनौर के युवक से तीन लाख की ठगी, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

रियाल बदलने के नाम पर बिजनौर के युवक से तीन लाख की ठगी, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर बिजनौर के एक युवक से तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में मीरापुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये की नकदी और पांच रियाल विदेशी मुद्रा बरामद की है। चारों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बिजनौर के मौहल्ला रांघड़ान निवासी मौहम्मद इमरान पुत्र मौहम्मद शहजाद ने थाना मीरापुर में तहरीर देकर बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे मीरापुर बुलाकर रियाल बदलने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए तीन लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 10 अगस्त को बिजनौर रोड पर चंदू पुत्र बीदू के कोल्हू के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीजुल निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी सीलमपुर दिल्ली, मौहम्मद सीपन निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी रोहिणी दिल्ली, रुखसाना निवासी अंजली विहार, लोनी गाजियाबाद और पूजा निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद और पांच रियाल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश भेज दिया गया है।

 

About The Author

Related Posts