शिक्षा और रोजगार
Snake Bites: पशुओं को चारा डाल रहे युवक को सांप ने काटा, गम्भीर
पशुओं को चारा डाल रहे युवक को सांप ने काटा, गम्भीर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला आलकलां में पशुओं को चारा डालते समय युवक के हाथ में सांप ने हाथ में काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे गांव रामड़ा ले गए। जहां झाड़-फूंक कराई गई। राहत नहीं मिलने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। फिलहाल युवक हालत में सुधार बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी उस्मान पशुओं को चारा डाल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसके हाथ में काट लिया।
घटना के समय उसके भाई इसराइल और रिजवान भी वहां मौजूद थे। उन्होंने सांप के काटने की जानकारी अन्य परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उस्मान को तत्काल गांव रामड़ा ले गए। वहां पर युवक की झाड़-फूंक कराई गई, लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद, परिजन उस्मान को उपचार के लिए कैराना स्थित सीएचसी में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को भर्ती करके उसका उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार, उपचार के बाद उस्मान की हालत में काफी सुधार है। सर्पदंश की घटना से परिवार के लोग चिंतित है।