Lajpat Rai College: लाजपत राय कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम पुरस्कार जीतकर बढ़ाया कॉलेज का गौरव

लाजपत राय कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक में प्रथम पुरस्कार जीतकर बढ़ाया कॉलेज का गौरव

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविन्द्र सिंह। Ghaziabad: लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के वार्षिक महोत्सव में नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों और समाज में महिलाओं की समान भागीदारी का प्रभावशाली संदेश दिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति और अभिनय को निर्णायक मंडल ने सराहा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में अदीना राई, अहद सैफी, आकाश गर्ग, नावेद अख्तर, यश अग्रवाल, कृष्ण भारद्वाज, सुरभि, सृष्टि एवं काजल शामिल रहे।

इस पूरी टीम का नेतृत्व राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यापिका पूजा सेठ ने किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज में हर्ष का माहौल है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मकता और शिक्षिका के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts