Bhim Army News: संविधान दिवस पर 26 नवम्बर को होगा कार्यक्रम का आयोजन
तैयारियों को लेकर हुई बैठक, गायक गुरविंद्र सिंह देंगे प्रस्तुति
Constitution Day 2026: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर को जंक्शन स्थित अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर अंबेडकर चौक के नजदीक महासभा का आयोजन किया गया। इसमें भीम आर्मी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर मौजूद नागरिकों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा संविधान के मूल्यों और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भीम आर्मी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार, जिला प्रभारी बूटा सिंह, पक्कासारणा से परमजीत कौर तथा हनुमानगढ़ तहसील अध्यक्ष सुखपाल कौर सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
बैठक में बताया गया कि 26 नवम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गायक कलाकार गुरविंद्र सिंह भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वक्ताओं ने कहा कि संविधान दिवस बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक समानता, अधिकारों और आपसी भाईचारे के संदेश को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गांे से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की अपील की।
Comments